चैट जीपीटी क्या है और जीपीटी 4 कैसे काम करता है, दोनों में क्या अंतर है?
चैट जीटीपी (Chat GPT) क्या है -
इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के युग में कई अविष्कार हुए हैं, जो आगे भी होते रहेंगे। 30 नवंबर 2022 को लांच किए गए चैट जीटीपी को लेकर इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की दुनिया में चर्चा तेजी से हो रही है। लोग Chat GPT के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं। इसे गूगल सर्च के समान भी बताया जा रहा है।
चैट जीटीपी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जो भी सवाल पूछते हैं, उसका जवाब आपको टाइप करके दिया जाता है। हालांकि, इस समय OpenAI Chat GPT के ऊपर भी काम किया जा रहा है और जल्द ही इसे बड़े पैमाने पर लोगों के बीच लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने चैट जीटीपी का उपयोग किया है, उन्हें काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको चैट जीटीपी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे Chat GPT क्या है, ChatGPT का पूरा नाम क्या है
Chat Gpt kya hai
चैट जीटीपी (ChatGPT) एक बड़े स्तर के टेक्स्ट डेटासेट पर प्रशिक्षित एक भाषा मॉडल है। चैट जीपीटी का पूरा नाम 'चैट जेनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफार्मर' (Generative Pre-Trained Transformer) है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाया गया है और एक प्रकार का चैट बॉट है। चैट जीपीटी का उपयोग जब आप संदेश लिखते हैं तो यह आपके संदेश का अनुवाद करता है और संदेश के उत्तर में एक विस्तृत जवाब देता है।
चैट जीपीटी का लॉन्च 30 नवंबर 2022 को हुआ था। वर्तमान में, यह अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। इसे अभी तक सभी भाषाओं में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इसे बहुत जल्द हर भाषा में उपलब्ध कराया जाएगा। चैट जीपीटी के यूजर्स की संख्या अभी तक 2 मिलियन के आसपास है।
ChatGPT Vs GPT-4
ओपन Ai के द्वारा चैटजीपीटी को 4 महीने पहले लॉन्च किया गया था। चैटजीपीटी दुनिया में काफी तेजी से अपना रहा है और दिन-प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। चैटजीपीटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई पर काम करता है और इसका विशेषता सभी लोगों को प्रभावित कर रही है। चैटजीपीटी से नौकरी पर भी इसका गहरा असर हो सकता है जिससे शिक्षा प्रणाली, वित्तीय संस्थाएं, एप डेवलपर्स, राइटर इत्यादि के करियर खतरे में आ सकते हैं।
चैटजीपीटी का नया मॉडल GPT-4 अभी मार्केट में उतारा जा रहा है जिसमें नए फीचर्स शामिल हैं। यह GPT-3 की तुलना में शक्तिशाली होगा और आपके काम को और भी सरल बनाएगा।
अब जी GPT-3 को अलविदा कहने और GPT-4 का स्वागत करने का समय आ चुका है। समय बदल रहा है और हमें इस तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
सबसे पहले, नाम। "चैट" शब्द स्पष्ट है - यह एक कंप्यूटर इंटरफ़ेस है जिसके माध्यम से आप बातचीत कर सकते हैं। "GPT 4" जीनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर 4 का प्रतिनिधित्व करता है, जो ओपेनएआई के सॉफ्टवेयर का चौथा प्रकार है और जिसे GPT 4 नाम दिया गया है।
चैट जीपीटी कैसे काम करता है (कैसे काम करता है चैट जीपीटी)
चैट जीपीटी क्या होता है - चैट जीपीटी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है कि यह कैसे काम करता है। यह डेवलपर द्वारा ट्रेन किया जाता है, जो इंटरनेट पर पहले से ही उपलब्ध डेटा से या चैट बॉट से डेटा लेता है और आपके प्रश्नों के जवाब देता है। इसलिए, जो डेटा उत्तर देता है, वे उत्तर बहुत से सही होते हैं। इसलिए, लोगों को यह बॉट पसंद आ रहा है। इसके पास कोई भी खुद का डेटा नहीं होता है।
चैट जीपीटी क्या होता है -
1. इसमें आपको एक और विकल्प दिया जाता है। यदि आप इस चैट बॉट द्वारा प्रदान किए गए उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप उस उत्तर को बदल सकते हैं। जैसे ही आप उत्तर बदलने का आदेश देते हैं, तुरंत ही आपके सामने एक नया उत्तर प्रस्तुत किया जाता है।
चैट जीपीटी के फायदे
1. चैट जीपीटी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि जब उपयोगकर्ता इसका उपयोग करता है तो उस सवाल का जवाब बिल्कुल विस्तार से प्राप्त होता है। इसका मतलब है कि उपयोगकर्ता को उनके सवाल की पूरी जानकारी प्राप्त होती है।
2. जब हम गूगल पर कुछ सर्च करते हैं तो गूगल हमारे द्वारा सर्च किए गए सवाल से संबंधित अलग-अलग वेबसाइट दिखाता है लेकिन चैट जीपीटी पर ऐसा नहीं होता है। यह आपको सीधे सवाल का जवाब देता है।
3. यदि आप चैट जीपीटी में दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं होते तो आप इसकी जानकारी भी चैट जीपीटी को दे सकते हैं।
4. चैट जीपीटी अपने रिजल्ट में डेटा को अपडेट करके दोबारा से उसे प्रदर्शित करता है जिससे रिजल्ट लगातार अपडेट किए जाते हैं। उपयोगकर्ता को इसका इस्तेमाल करने के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ता है और वह इसे मुफ्त में उपयोग कर सकता है।
चैट जीपीटी की विशेषताएं:
1. चैट जीपीटी की मुख्य विशेषता यह है कि आपके द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर विस्तार से लिखे आर्टिकल के रूप में प्रदान किए जाते हैं जो प्लेगियरिज्म से मुक्त होते हैं।
2. चैट जीपीटी का उपयोग करके विभिन्न कंटेंट को तैयार किया जा सकता है।
3. चैट जीपीटी की सहायता से आप निबंध, बायोग्राफी, एप्लीकेशन आदि को लिख सकते हैं।
4. चैट जीपीटी का उपयोग करके पूछे गए किसी भी सवाल का उत्तर रीयल टाइम में प्राप्त किया जा सकता है।
5. इस सुविधा का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को कोई भुगतान नहीं करना होगा, क्योंकि यह सुविधा मुफ्त में उपलब्ध है।
6. भविष्य में लोग इस सुविधा का अलग-अलग भाषाओं में उपयोग कर सकेंगे।
चैट जीपीटी के नुकसान (Chat GPT के अपने नुकसान)
हमने पहले चैट जीपीटी के फायदों के बारे में जाना। जैसे कि इसके फायदे हैं, वैसे ही इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए, हम जानते हैं कि चैट जीपीटी के कुछ नुकसान क्या हो सकते हैं।"
वर्तमान में चैटजीपीटी में केवल अंग्रेजी भाषा का समर्थन होता है। यदि आपको कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आपको उसे अंग्रेजी में पूछना होगा और उत्तर भी अंग्रेजी में ही दिया जाएगा। हालांकि, भविष्य में इसमें अन्य भाषाएँ भी शामिल हो सकती हैं। ट्रेनिंग 2022 के शुरू में हुई थी, इसलिए इससे पहले और उसके बाद के जानकारी आपको उपलब्ध नहीं हो सकती है। इस कारण से, आप सभी प्रश्नों के सही उत्तर नहीं पा सकते।
Chat Gpt का इस्तेमाल कैसे करे।
चैट जीपीटी का उपयोग करने के लिए, आपको उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट पंजीकृत करना होगा। इसके बाद ही आप चैट जीपीटी का उपयोग कर पाएंगे। वर्तमान में, Chat Gpt नि:शुल्क उपलब्ध है। चैट जीपीटी अकाउंट बनाने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
1. सबसे पहले, आपको अपने मोबाइल फोन में किसी भी वेब ब्राउज़र को खोलना होगा। फिर, आपको Chat.Openai.Com वेबसाइट पर जाना होगा।
2. अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज दिखाई देगा। होम पेज पर लॉगिन और साइन अप दो विकल्प दिखाई देंगे। आपको इन दोनों में से साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। अब आप इस पेज पर अपने ईमेल आईडी, गूगल अकाउंट या माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट का उपयोग करके अकाउंट बना सकते हैं।
4. आपको अपने ईमेल पते को दर्ज करके "Continue" विकल्प पर क्लिक करना होगा।
5. इसके बाद एक OTP आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। अब आपको OTP नंबर को दर्ज करके "Verify" विकल्प पर क्लिक करना होगा।
6. इस तरह से आपका फोन नंबर सत्यापन हो जाएगा और आपका अकाउंट चैटजीपी पर बन जाएगा। इसके बाद आप इसका उपयोग करना शुरू कर सकते हैं।
FAQ.
इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि Chat GPT क्या होता है और यह कैसे काम करता है। इसमें Chat GPT के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट होते हैं तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।
आपसे फिर मिलते हैं एक और नए लेख में। तब तक के लिए अलविदा। कृपया हमारे लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।